सयुक्त मण्डल कार्यसमिति की बैठक 22 नवम्बर को
वल्लभनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओ की दिनांक 22 नवंबर 2022 मंगलवार को दोहपर 1:00 बजे केदारिया महादेव मंदिर परिसर में विधानसभा के सातो मंडलों की संयुक्त मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। जिसमे भाजपा प्रदेश संगठन व देहात जिलाध्यक्ष के निर्देश अनुसार उक्त बैठक में निम्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेंगे विधानसभा के सभी मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्य्क्ष व कार्यकारिणी, समस्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधियों की श्रेणी में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत पूर्व एवं मौजूदा सांसद ,विधायक, जिला प्रमुख,उपजिला प्रमुख, प्रधान,उप प्रधान, चैयरमैन, उप चेयरमैन ,पार्षदगण, जिला परिषद सदस्य ,पंचायत समिति सदस्य, पार्टी विचारधारा के समस्त सरपंचगण एवं वार्डपंचगण एवं संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता, समस्त मंडल के प्रभारी, समस्त शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी ,बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे
बैठक का मुख्य विषय:- जनाक्रोश यात्रा की तैयारी एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और संगठन के आगामी कार्यक्रम रहेगा।
समय :- दोपहर 1:00 बजे
स्थान :- केदारिया महादेव मंदिर परिसर
दीपक शर्मा उदयपुर देहात जिला महामंत्री एवं विधानसभा संगठन प्रभारी , हिम्मत सिंह झाला विधानसभा प्रभारी एवं जन आक्रोश रैली विधानसभा संयोजक ने यह जानकारी दी
इनपुट : ओमप्रकाश सोनी