हमारे बारे में

7 फरवरी 2022 को डीपी न्यूज की शुरूआत हुई है। सोशल मीडिया के दौर में जहां बहुत सारी सूचनाएं बहुत कम समय में आमजन तक पहुंच रही हैं, लेकिन हमेशा सबके सामने यही सवाल रहता है कि क्या यह सूचना या खबर सही है। पाठकों की इसी जरूरत को महसूस करते हुए डिपी न्यूज की शुरूआत की गई है। इस पर दिखायी जाने वाली सभी खबरें हमारे रिपोर्टर्स द्वारा ग्राउंड रिपोर्ट कर एकत्रित की जाती हैं। हर खबर पूरी तरह अधिकृत होती है। डीपी न्यूज़ पर दिखायी जाने वाली खबरों में यह खास ध्यान दिया जाता है कि वह खबर किसी भी राजनीतिक पार्टी, व्यावसायिक या किसी के भी प्रति बायस्ड न हो और पूरी तरह निष्पक्ष हो। ताकि हमारे पाठकों तक सिर्फ सच पहुंच सके। इसलिए डीपी न्यूज़ की टेगलाइन है ” खबर वही जो हो सही ”

डीपी न्यूज़ अपने पाठकों के लिए बतौर डिजीटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के बीच एक ब्रिज के तरह काम करने का प्रयास करता है। जिसमें पाठकों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह ब्रेकिंग न्यूज मिले और न्यूज का कवरेज 360 डिग्री एंगल के अनुसार ज्यादा से ज्यादा जानकारी के साथ घटना घटित होने के दिन ही मिल सके। इससे हमारे पाठकों को अगले दिन का इंतजार भी नहीं करना होगा।

शुभम जैन डायरेक्टर डीपी न्यूज़

www.dpnews.in.net

You may have missed

error: Content is protected !!