चुनाव प्रचार में विधायक गोपी का विरोध, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, आसपुर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला
पूंजपुर,प्रवीण कुमार कोठारी । विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आने के साथ साथ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी व समर्थको ने चुनाव प्रचार में जुट गए है तो वही कई जगह पर वाद विवाद की स्थिति भी पैदा हो रही है। कुछ ऐसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमे आसपुर विधायक व भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद मीणा को युवाओं आक्रोश झेलना पड़ रहा है। तो वही पार्टी कार्यकर्ताओं को भी खरी खोटी सुनने को मिल रही है। वायरल हो रहे वीडियो विजवा माता कटारा क्षेत्र के कोटिया गांव का है। जिसमे युवा कार्यकर्ता प्रत्याशी गोपीचंद मीणा को दस साल में क्या विकास किया इसको लेकर सवाल जवाब करते हुए यहां चुनाव प्रचार नही करने की बात कह रहे है। हालांकि विधायक गाड़ी से बाहर नहीं निकल कर इनके साथ तीन और वाहनों में भी कार्यकर्ता वाहन में बैठे रहे जो बिना चुनाव प्रचार के ही यहां से निकल गए। इसी तरह भेवडी व बोड़ीगामा छोटा में भी जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाई थी।
इस संबंध में प्रत्याशी गोपीचंद मीणा ने कहा कि वीडियो चार दिन पुराना कटारा क्षेत्र के कोटिया का है जहां कुछ युवा शराब के नशे में थे जो हंगामा कर रहे थे बाकी ऐसा कुछ भी नही है।
आसपुर में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
विधानसभा आसपुर में भाजपा से गोपीचंद मीणा, कांग्रेस से राकेश रोत, बी ए पी से उमेश डामोर, आप से मुकेश मीणा, बसपा से दिलीप मीणा मैदान में है जिसमे भाजपा, कांग्रेस के साथ बी ए पी के बीच कड़ी टक्कर होगी। जिसमे त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी ने की नुक्कड़ सभाएं
कांग्रेस प्रत्याशी राकेश रोत ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के झरियाना, काब्जा, बोडिगामा बड़ा, छोटा, जोगीवाडा, पचलासा छोटा, बड़ा गांवो में जनसंपर्क किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश रोत को विजयी बनाने का आह्वान किया। नुक्कड़ सभा को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, करणसिंह चौहान, सुभाष उपाध्याय, आदि ने कांग्रेस सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
