सीएम गहलोत उदयपुर में , प्रियंका गांधी सागवाड़ा में करेंगी सभाओं को संबोधित

उदयपुर । आज शुक्रवार को  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर में एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सागवाड़ा, चित्तौड़गढ़ एवं नाथद्वारा में कांग्रेस गारंटी की विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि अशोक गहलोत आज दोपहर 3:45 बजे सुखाडिया सर्कल उदयपुर से कांग्रेस गारंटी पदयात्रा की शुरुआत करेंगे जो करीब 1 किलोमीटर लंबी पदयात्रा होगी। वहां से पंचवटी चौराहा, भारतीय लोक कला मंडल मंच, सहेली मार्ग तिराहा होते हुए महाराणा भूपाल सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे।

प्रियंका गांधी सुबह 10:00 बजे सागवाड़ा में, दोपहर 12:00 बजे चित्तौड़गढ़ में एवं 1:00 बजे नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर दर्शन कर दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस गारंटी संवाद करेंगी। प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सीपी जोशी भी कांग्रेस गारंटी यात्रा में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सांसद एवं उपनेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी दिनांक 17 नवंबर शुक्रवार को सांय 5:55 दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा इंडिगो से सांय 7:20 उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे एवं उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। दिनांक 18 नवंबर शनिवार को सुबह जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सांय 7:10 बजे इंडिगो एयरलाइंस द्वारा डबोक एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!