सलुम्बर कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा ने किया जनसंपर्क,पोस्टर जलाने से मैं तो नही जल जाऊंगा,ऐसी ओछी हरकत कर क्या पा लोगे : मीणा
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । जयसमंद पंचायत समिति के गांधीपुरा, कंतोड़ा,पहाड़ी,श्यामपुरा,पिलादर पंचायतों में सलुम्बर कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा ने जनसंपर्क और बैठक की।इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने का काम चल रहा है।राजस्थान में राज बनाने के लिए 101 एमएलए चाइए। यह आपको तय करना होगा कि किसका साथ देना है। मेहनत कर टीम बनाइए।गांव में मिलजूल कर रहेंगे वही हमारी ताकत होगी।हमारी संस्कृति को जिंदा रखना है तो मिलनसार होना जरूरी है।इस दौरान 7 गारंटी की जानकारी देते हुए इनका लाभ लेने की बात कही।कहा कि 25 को वोट डालने अपने बूथ पर जरूर जाए।आपको यह देखना होगा कि विकास का भंडार कहा है।जो कि अभी कांग्रेस के पास है।इसीलिए सही प्रत्याशी को चुनकर विधानसभा में पहुंचाए।काम करने वाला तो पद पर हो या नही तो भी वह रुकता नही है।सरकार से जो भी कराना था कराया।आने वाले समय में सरकार कांग्रेस की बनते ही हर साल घर की मुखिया महिला को 10 हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कई असामाजिक तत्व हमारे पोस्टर फाड़ और जला रहे है।मेरा उन लोगों से कहना है कि आप ऐसे काम कर क्या पा लोगे।इससे रघुवीर मीणा तो जल नही जाएगा,रघुवीर तो हर व्यक्ति है।ब्लॉक अध्यक्ष गणेश चौधरी ने कहा कि विकास के अगर कोई वीर है तो वह रघुवीर है।
कार्यक्रम में प्रधान गंगाराम मीणा,लक्ष्मीनारायण पंड्या, विष्णु प्रसाद मीणा,कमलेश मेहता,शैलेंद्र सिंह,मोतीलाल मीणा,देवीलाल मीणा,सूरजमल जैन,गोकुल पटेल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
