भाजपा प्रत्याशी डांगी ने बांसड़ा एवं बांसड़ा का खेड़ा के घर घर जाकर किया जन सम्पर्क।

वल्लभनगर विधानसभा के गांवों में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी उदय लाल डांगी के समक्ष भाजपा को समर्थन देने व सुशासन का कमल का संकल्प किया

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर वल्लभनगर समेत पूरे राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जीत हेतु जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत वल्लभनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी ने बांसड़ा, एव बांसडा का खेड़ा समेत कई गाँवों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत-सत्कार किया गया।

अपने संबोधन के क्रम में डांगी ने कहा कि वर्षों से विकास की आस देख रहा वल्लभनगर में इस बार आप सभी को एकजुट होकर कमल खिलाना हैं। जनता की जो भी बुनियादी ज़रुरतें होगी उसे हर हाल में पुरा करने की कोशिश करूंगा। आपके एक मत से वल्लभनगर में सुशासन स्थापित करने हेतु मेरे हाथ को मजबूती मिलेगी।

जनसंपर्क के दौरान कई संख्या में जनसमूह और सभी ने आगामी 25 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देने व सुशासन का कमल खिलाने का प्रण लिया व भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी जी को अपना आशीर्वाद दिया।

 

 

 

जन सम्पर्क कार्यक्रम में डांगी के साथ वल्लभनगर विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा,जिला कार्य समिति सदस्य भंवरलाल भट्ट, भिंडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, भींडर पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा, वल्लभनगर उपप्रधान रोशन मेहता, वरनी सरपंच भेरूलाल चोबीसा, भंवरलाल रावत, गिरधारी पालीवाल, चुन्नीलाल व्यास, हीरालाल व्यास, रामेश्वर व्यास, सोहनलाल व्यास, भंवरलाल व्यास, किशनलाल व्यास, बूथ अध्यक्ष तुलसीराम व्यास, दिनेश जाट, कृष्णकांत पालीवाल, दिनेश डांगी, वार्ड पंच शांतिलाल सेन, लच्छीराम जाट, धनंजय चौबीसा, राजेश व्यास, सोहन व्यास, पवन व्यास, नारायण जाट, पूर्व सरपंच मुकेश खटीक, जयप्रकाश चोबीसा, सुरेश सुथार, शंभू जाट, कन्हैयालाल,धीरज, शंकर गायरी, श्यामू जटिया सहित सैकड़ो ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!