बांसड़ा में भाजपा भींडर ग्रामीण मंडल के कार्यालय का उद्घाटन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । भाजपा भींडर ग्रामीण मंडल की 17 ग्राम पंचायत का कार्यालय ग्राम पंचायत मुख्यालय बांसड़ा पर खोला गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी थे जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम के दौरान वल्लभनगर विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा भारतीय जनता भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य भंवरलाल भट्ट, भिंडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, भींडर पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा, गिरधारी पालीवाल, हीरालाल व्यास, रामेश्वर व्यास, सोहनलाल व्यास, भंवरलाल व्यास ,किशनलाल व्यास, लच्छीराम जाट, धनंजय चौबीसा, नारायण जाट, पूर्व सरपंच मुकेश खटीक, जयप्रकाश चोबीसा, सुरेश सुथार, शंभू जाट कन्हैयालाल, धीरज, भंवरलाल रावत, शंकर गायरी, श्यामू जटिया सहित सैकड़ो ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
