पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के 5 बड़े फैसले : भारत ने सिंधु जल समझौता रोका,पाकिस्तानी दूतावास बंद, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द ; 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा

डीपी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली  पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट मीटिंग (CCS) में 5 बड़े फैसले लिए गए। पीएम आवास पर मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक ढाई घंटे चली। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएस अज‍ित डोभाल समेत अफसर मौजूद रहे।

MEA के 5 बड़े फैसले

  1. सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
  2. अटारी बॉर्डर को तुंरत बंद कर दिया जाएगा
  3. पाकिस्तानी नागरिक सार्क वीजा से अब भारत में एंट्री नही कर पाएंगे। जो लोग सार्क वीजा पर भारत में हैं, उन्होंने 48 घंटे में भारत छोड़ना होगा।
  4. भारत में पाकिस्तानी दूतावास बंद, एक हफ्ते में पाकिस्तानी राजनयिक भारत छोड़ें।
  5. G सारे पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया है।

सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उधर, पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमले के दूसरे दिन बुधवार को श्रीनगर से दिल्ली तक बैठकों का दौर चला।

पहलगाम हमले में 27 लोगों की मौत हुई है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।

इधर, सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं।

इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जो पाकिस्तान में मौजूद है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले में 5 आतंकी शामिल थे। इनमें से दो लोकल और 3 पाकिस्तानी आतंकी थे।

 

हमले के बाद के बड़े अपडेट्स…

  • हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी विंग द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है।
  • पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है।
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूछताछ के लिए सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया।
  • नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी जांच के लिए पहलगाम पहुंच गई है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
  • जम्मू-कश्मीर में आज बंद का आह्वान किया गया था।
5236
0

1 thought on “पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के 5 बड़े फैसले : भारत ने सिंधु जल समझौता रोका,पाकिस्तानी दूतावास बंद, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द ; 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा

  1. Great blog right here! Also your website quite a bit up fast!
    What host are you the use of? Can I am getting your affiliate link on your host?
    I desire my web site loaded up as fast as yours lol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!