राजस्थान में आज मोदी, प्रियंका सहित कई दिग्गजों की सभाएं:बीकानेर में पीएम का रोड शो भी; मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज प्रचार के मैदान में

राजस्थान विधानसभा चुनाव के सियासी संग्राम में अब चुनाव प्रचार के महज चंद ही दिन बचे हैं। सोमवार को पीएम मोदी और प्रियंका गांधी समेत बीजेपी-कांग्रेस के 10 नेता जनसभा और रोड शो करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी पाली और हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में जनसभा करेंगे। वहीं, प्रियंका गांधी की केकड़ी में रोड शो और जनसभा होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी श्रीगंगानगर और हनुमागढ़ जिले में दो सभाओं को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी का बीकानेर में और स्मृति ईरानी का जयपुर में रोड शो का कार्यक्रम है।

बीजेपी के ये नेता करेंगे जनसभा व रोड शो

पीएम नरेंद्र मोदी: दोपहर 12 बजे पाली और हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे बीकानेर में रोड शो होगा।

स्मृति ईरानी- दोपहर 12.30 बजे जयपुर ग्रामीण के खेजरला व शाहपुरा में रोड शो करेंगी। दोपहर 3 बजे दौसा के बांदीकुई में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी।

भूपेंद्र यादव- दोपहर 2 बजे अलवर के बहरोड़ में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीयूष गोयल- शाम 4 बजे जोधपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 4.45 बजे जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

योगी आदित्यनाथ- सुबह 11.20 बजे जयपुर के आमेर में बीजेपी प्रत्याशी सतीश पूनिया के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.15 बजे बाड़ौदामेव (रामगढ़) में और दोपहर 3.25 बजे सीकरी (नगर) भरतपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

वसुंधरा राजे- धरियावाद विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 4 बजे भीलवाड़ा के आसींद में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में होने वाली जनसभा में हिस्सा लेंगी।

हेमंत बिस्वा- असम के मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे भरतपुर के नदबई में विजय संकल्प सभा को और दोपहर 1.35 बजे जयपुर के जमवारामगढ़ में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के ये नेता जनसभा को करेंगे संबोधित

मल्लिकार्जुन खड़गे- दोपहर 12.35 बजे अनूपगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के शिमला नायक समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से खड़गे हनुमानगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां दोपहर 2.15 बजे कांग्रेस प्रत्याशी विनोद चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी- कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव दोपहर 12.00 बजे अजमेर के केकड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले यहां रोड शो भी होगा।

सचिन पायलट – सुबह 10.30 बजे चाकसू में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11.45 बजे अजमेर के केकड़ी पहुंचेंगे, जहां वे प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे भीलवाड़ा के जहाजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!