अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय का श्री कल्ला जी जन्म कल्याणक महोत्सव तथा स्नेह मिलन समारोह संपन्न

सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ नितेश पटेल । अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास वैष्णव ने बताया की प्रतिवर्ष अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय तीन बड़े राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन करता है जिसमें से एक श्री कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव पर मुख्य धाम रंदेला में आयोजित किया जाता है जिसमे सभी गादीपति साथ मिलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से मनाते हैं। इसी क्रम में सोमवार को कल्लाजी मुख्य शक्ति पीठ,रंदेला धाम में सम्प्रदाय के पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन गातोड़ जी मुख्य धाम पीठाधीश्वर महंत मोहनलाल शर्मा,कल्लाजी मुख्य धाम रंदेला के पीठाधीश्वर महंत शंभूसिंह राठौड़,राष्ट्रीय संरक्षक महंत कचरालाल पटेल के सानिध्य में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्रसिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में कल्लाजी महाराज के तपस्वी,संत,महंत,गादीपती, भक्तगण उपस्थित हुए जहां वेदिक पद्धति से कल्लाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अमृत पूरी एवं मनीष पूरी गोस्वामी ने श्री कल्लाजी महाराज की रजत प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया और राजसमंद के सुप्रसिद्ध भजन गायक दिनेश पूरी एवं टीम ने सुमधुर भजनो से समा बांधा जिसके पश्चात सभी गादीपती एक जाजम पर बैठकर सम्प्रदाय संबंधित कई गतिविधियों पर चर्चा की एवं आगामी आने वाले आयोजनों की रूप रेखा तैयार की गई। कार्यक्रम का संचालन महंत अशोक परिहार,उदयपुर ने किया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेन्द्र सिंह चौहान बिछिवाडा,महंत गोपालदास वैष्णव राजपुर,महंत संतोष सिंह गहलोत झाबुआ,महंत भारत सिंह चौहान बांसवाड़ा,महंत धर्मेंद्र शुक्ला बांसवाड़ा, रामसिंह, युवराज चैतन्य रावल केसरियाजी,महेन्द्र सिंह राठौड़ रन्देला,चन्द्र प्रकाश वैष्णव धरियावद आदि ने अपने विचार रखे एवं आभार महंत भरतलाल आहारी,डोला ने व्यक्त किया। सम्मेलन में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों के संत,महंत,गादीपति एवं भक्तगण आदि अपनी पारंपरिक वेश भूषा धारण कर पधारे व सभी ने एक दूसरे को कल्लाजी जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी तथा भोजन प्रसाद ग्रहण कर राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!