खबर सलूंबर जिले से ,सराड़ा क्षेत्र मे बजरी स्टॉक के मामले में सलूंबर एसपी ने 2 चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर,2 कांस्टेबल को निलंबित
सलूंबर जिला ब्युरो नितेश पटेल । सलूंबर जिले से बड़ी आ खबर रही है।जहाँ सराड़ा क्षेत्र मे बजरी स्टॉक के मामले में सलूंबर एसपी ने 2 चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया एवं 2 कांस्टेबल को निलंबित किया है। सलूंबर एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया जॉच मे चौकी इन्चार्ज तथा बीट कानि के द्वारा आसुचना से उच्च अधिकारीयो को अवगत नही करा विधी सम्मत कार्यवाही नही कराना तथा कार्य के प्रति लापरवाही का आचरण पाया जाने से बीट कांस्टेबल महेन्द्र सिह चौकी जयसमंद तथा चौकी पलोदडा के बीट कांस्टेबल कृष्णा को निलंबित किया गया तथा दोनो चौकी इन्चार्ज महेन्द्र सिह सहायक उप निरिक्षक चौकी जयसमंद व सत्यनारायण हैड कांस्टेबल चौकी पलोदडा को लाईन हाजिर किया गया।
