पुणे से दिल्ली के लिए साइकिल पर निकले प्रतीक ऋषभदेव पहुंचे
ऋषभदेव । पुणे से दिल्ली के लिए साइकिल पर सवार होकर निकले प्रतीक रमेश देसरदा (महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा, पुणे शहर) आज बुधवार को ऋषभदेव पहुंचे । ऋषभदेव में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया । प्रतीक ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर को है । इस मौके पर पुणे ( महाराष्ट्र) से दिल्ली तक “मोदीजी को सलाम” नारे के साथ साइकिल यात्रा पर निकले है । यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा । साइक्लिस्ट ने यह भी बताया कि वह पुणे महाराष्ट्र के सभी धर्म स्थल से मिट्टी लाए है जो प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें भेट की जायेंगी ।
उक्त कार्यक्रम में धीरज त्रिवेदी,गोपाल सोमपुरा, प्रवीण भोई,अभिषेक जैन,कमलेश रावल , बालकृष्णा रावल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
