विजेता महिला खिलाड़ियों का किया ब्लॉक स्तर पर स्वागत
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में बुधवार को ब्लॉक के महिला खिलाड़ियों ने रस्साकशी खेल में गिर्वा ब्लॉक को हरा कर जिले में मावली का परचम लहराया । उस पर खिलाड़ियों के मावली ब्लॉक में विजय पश्चात् आगमन पर लदानी सरपंच श्रीमती ओशभ कुंवर डूलावत के नैतृत्व में सभी विजेता खिलाड़ियों का उपरणा ओढ़ाकर कर, माला पहनाकर स्वागत किया गया। ओर डी जे के साथ जुलुस निकाल कर खुशी व्यक्त कर मिठाईयाँ बांटी गई।
टीम के विजेता चंद्रकला सुथार,
टीना अहीर,ममता अहीर,
भगवंती अहीर,रामी अहीर,
गीता गाडरी,बादामी अहीर,
रेखा गाडरी,हीना मीणा ने जीत हासिल की।
इस दौरान राकेश खटवड़, चौख लाल डांगी, डूंगर सिंह डूलावत, कन्हैया लाल अहीर, बंशी लाल अहीर, सीता राम अहीर, माधव लाल गाडरी, शंकर लाल जाट, गंगा राम अहीर, हिरा लाल गाडरी, रणजीत लाल मीणा, चुन्नी लाल अहीर,चुन्नीलाल गाडरी, सहित लदानी ग्राम पंचायत के सेकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
