अमन दीप एकेडमी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व मनाया
मावली, ओमप्रकाश सोनी । तहसील के डांगियान कि टूस के अमन दीप एकेडमी स्कूल जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
स्कूल के डायरेक्टर नारायण लाल डांगी ने बताया कि सुबह से ही छोटे छोटे बचे राधा कृष्ण का रूप धारण कर आए। जिनमे खास झलकियां में से किसी एक को चुनें गया।
उसमे देवास नागदा प्रथम, डांस में मनीषा कुंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही प्रधनाध्यापक चद्रप्रकाश पालीवाल ने बताया कि बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जिसमे बच्चो ने कृष्ण व राधा बन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान स्कूल स्टाफ के श्री मति उषा राव, रीना नागदा,मीना कुंवर राणावत आदि मौजूद रहे।
