मावली के ए डिवाइन पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी मनाई गई।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के ए डिवाइन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में निर्देशिका एवं स्कूल संचालिका श्रीमती आशा मेहता ने बताया कि बच्चों को शिक्षक दिवस की उपयोगिता व जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं वह विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में छोटे बच्चे कृष्ण और राधा की वेशभूषा में आए कक्षा तीन से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जिसमें डांस व नाटक द्वारा शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी का महत्व बताया।
कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा टीचर्स के लिए 1 मिनट के मनोरंजन से पूर्ण गेम्स करवाए गए। बच्चों ने कुमकुम लगाकर नारियल देकर वह पेन देकर सभी टीचर्स का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन बच्चों के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बादल शर्मा व देवेंद्र आमेटा द्वारा टीचर्स का विद्यार्थी के जीवन में कितना महत्वपूर्ण योगदान है ।उस पर प्रकाश डाला गया व जन्माष्टमी का पर्व क्यों मनाया जाता है उसके लिए विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सुश्री नीलम राव, हीनाआमेटा सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
