घासा के विवेकानन्द विद्या मन्दिर स्कूल में मनाया जन्माष्टमी का पर्व
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के घासा गांव के विवेकानंद विद्या मन्दिर स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया।
डायरेक्टर नारायण लाल डाँगी ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर स्कूल में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया देकर कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया, बच्चों ने कृष्ण जन्म का नाटक प्रस्तुत किया।
जिसमे किशन, दुष्यन्त, अक्षय और माही सेन सहित बच्चों प्रस्तुति दी , चक्षु, काजल, देवकन्या, खुशी, विधि राव, निधि सेन ,भावना सहित बालिकाओ ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मनिष, नमन, प्रिंस, धीरज आदि बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान स्कूल स्टाफ लता लोहार और नारायण लाल डाँगी ने भजनो की प्रस्तुति दी। संचालन इन्द्रा डाँगी ने किया।
