उदयपुर : जन्माष्टमी पर्व मनाते समय विद्यालय में हुआ हादसा , 2 बालिकाओं की मौत, 2 घायल
उदयपुर शहर के समीप जोगी तालाब सरकारी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व मनाते समय एक बड़ा हादसा हो गया । बताया जा रहा है की विद्यालय में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था उसी वक्त अचानक लोहे का एंगल बच्चो पर गिर गया । हादसे में 2 बच्चियों की मृत्यु हो गई ।

इन बच्चियों के नाम नारायणी एवं राधा बताए गए हैं । साथ ही करीब 2 लड़कियों के घायल होने की भी सूचना है । जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है । सूचना मिलने के बाद म जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ,उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा तथा जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर तथा अस्पताल पहुंचे हैं जहां बालिकाओं का इलाज चल रहा है ।
