भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान,बनाए 500 नए सदस्य

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत सलूंबर विधानसभा के सराडा मंडल में सगतडा ग्राम पंचायत में नव मतदाता सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 500 नए सदस्य बनाए गए।कार्यक्रम में नए सदस्यों को मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधानसभा भाजयुमो सदस्यता अभियान संयोजक करण जोशी,मंडल अध्यक्ष पंकज चोबीसा,भाजपा सराडा मंडल महामंत्री पृथुपाल सिंह कृष्णावत,विजय मंडावत,महिला मोर्चा महामंत्री धारा जैन,वालजी जोशी, मोहन पसावत,गोतम पसावत,राजु भाई पसावत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!