राजस्थान मिशन 2030 : सलूंबर में विभिन्न विभागों की परामर्श बैठक में आए सुझाव
रिपोर्ट – नितेश पटेल सलूंबर,जिला ब्यूरो चीफ । राजस्थान मिशन 2030 का विजन दस्तावेज तैयार करने के लिए गुरुवार सलूंबर में विभिन्न विभागों की ओर से परामर्श बैठक व चचाओं का आयोजन किया गया और सुझाव लिए गये।
एडीएम सुरेन्द्र बी. पाटीदार ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा ई-एजुकेशन, वर्चुअल स्कुल तथा ओपन स्कुल के संदर्भ में चर्चा की गई। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि 8 सितंबर को पीओ स्तर पर कक्षा 9 से 12 के बालक बालिकाओं के लिए विजन 2030 विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमे ब्लॉक स्तर पर 5-5 श्रेष्ठ निबंध व जिला स्तर पर दो-दो ग्रुपवार चयन किया जायेगा।
दोपहर में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की वीसी का आयोजन हुआ जिसमे डिजिटल सखी एवं ई-मित्र संचालको ने भाग लिया और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अपराह्न में जल उपयोगिता संगम सदस्य एवं ग्राम एवं जल समिति के सदस्यों को पेयजल संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई व सिंचाई समुचित व्यवस्था के लिये सुझाव प्राप्त किये गये। शाम को सहकारिता विभाग के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के सदस्यों को अल्पकालिक और मध्यम अवधि के कृषि ऋण के बारे मे जानकारी दी गई। विभागीय कार्मिकों को एवं हितधारकों की बैठक का आयोजन कर राजस्थान मिशन-2030 के सफल क्रियान्वयन के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
