अध्यापकों के सेवानिवृत्त होने पर स्कूली बच्चो ने दी भावभीनी विदाई

सेमारी के गातोड़ जी मन्दिर में समाजजनों की उपस्थिति में की भोजन प्रसादी 

 

सेमारी,जितेन्द्र पंचोली । सलूम्बर जिले के सेमारी नगर निवासी वरिष्ठ अध्यापक अमृतलालजी बुनकर एवम प्रधानाध्यापक नारायण लाल बुनकर के सेवानीवर्त्ति के दौरान स्कूल प्रांगण में आयोजित किये कार्यक्रम में स्कूली बच्चो ने मंच पर नृत्य एवम रंगारंग कार्यक्रमो के बीच गुरुजी को श्री फल आदि भेंट कर विदाई दी,

इसी प्रकार नारायणजी बुनकर का अपने स्कूल सैंथल में लंबे समय से कार्यरत रहते आज सेवानीवर्त्ति पर विदाई दी गई,

इससे पूर्व विधालय में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना,एवम अतिथियों का माला तिलक पगड़ी से स्वागत किया गया,

स्कूली बच्चो के साथ सेकड़ो की संख्या में गांवों के प्रतिनधि एवम ग्रामीण उपस्थित रहे,स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में सेमारी के गातोड़ जी धाम के संत पन्नालाल जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया,

स्कूल से विदाई के बाद सेमारी स्थित गातोड़ जी धाम में समाजजनो व अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया,जहा लोगो ने प्रसादी ग्रहण की।

आयोजन में सालवी बुनकर वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के द्वारा अध्यक्ष गणेशलाल पंचोली महासचिव एडवोकेट पीआर सालवी गणेश जी रायकवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद सालवी कोषाध्यक्ष किशोर कुमार बुनकर रामचंद्र दसिया जगदीश मारू गोविंद लाल बुनकर खेमराज बुनकर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,अध्यापक अमृतलाल बुनकर द्वारा स्कूल में 27 वर्षीय अपने कार्यकाल को लेकर बच्चो के लिये स्कूल में एक बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर एवम 52 इंच का एलईडी टीवी भेंट किया,दोनो अध्यापकों के सेवानीवर्त्ति पर समाजजनो ने खूब खूब बधाइयां दी। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि अमृतलाल बुनकर विशिष्ट अतिथि घोडासर सरपंच राजेन्द्र मीणा,रिटायर्ड वरिष्ठ अध्यापक समाजसेवी कालूलाल पंचोली, सेमारी वाइस प्रिंसिपल लक्ष्मीलाल मीणा मौजूद रहे । अध्यक्षता दिलीप सिंह राणावत ने की ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!