सलूंबर में युवाओं और कर्मचारियों को दी राजस्थान मिशन 2030 की जानकारी

सलूंबर,जिला ब्यूरो चीफ नितेश पटेल । राजस्थान मिशन 2030 को लेकर सलूंबर में जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने युवाओं अधिकारियों एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को पीपीटी माध्यम से मिशन की जानकारी दी।जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्थान मिशन 2030 कार्यक्रम का मूल उद्देश्य युवा वर्ग कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिक के साथ चर्चा करते हुए उनके सुझावों के आधार पर नई नीतियां तैयार करना है।कार्यक्रम में सभी को राज्य सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र बी. पाटीदार,नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार मोहिल ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं व नीतियों की जानकारी बताते हुए प्राप्त सुझावों को उपयोगी बताया।कार्यक्रम दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और कर्मचारियों ने विचार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के मिशन 2030 को राज्य के विकास का प्रबल आधार बताया।इस अवसर पर सलूंबर तहसीलदार मयूर शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा और सभी जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!