महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के चयन के लिए साक्षात्कार

सराड़ा, विनोद मेघवाल । महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के चयन हेतु उपखंड सराड़ा में दो पारियों में साक्षात्कार हुआ।प्रथम पारी में ग्राम पंचायत सर्सिया, सेपुर और थाणा के राजस्व ग्राम सरसियाकार्ड, पाल सरसिया,मुंडला, सेपूर, पालसेपूर, बंडोली,लालपुरिया, डायली, थाणा,केवड़ी से दूसरी पारी में ग्राम पंचायत उदपुरिया,जागीर, बलुआ, बाणाकला, चावंड के राजस्व ग्राम वेजपुर,बेहूती, उदपुरिया जागीर, बेड़ाबलुआ, बलुआ, उदयफला,बाणाखुर्द , भेरवा, हम्मीरगढ़, बाणाकलां, नावडा, बड़गारी, डेकली,चावंड से सभी को मिला कर 157 आवेदनों में आज 101 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। जिसमें उपखंड अधिकारी मोनिका जाखड़,सराड़ा बीडीओ दयाचंद यादव,संयोजक सराड़ा सोहनलाल टेलर, सह संयोजक सराड़ा विनोद मेघवाल, और गैर सरकारी सदस्य प्रमोद वर्मा इन 5 सदस्य टीम ने महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों का साक्षात्कार लिया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!