राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ की सलूंबर जिला कार्यकारिणी गठित, चुंडावत अध्यक्ष,शर्मा सचिव
भटेवर /वल्लभनगर,कन्हेयालाल मेनारिया । राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशअध्यक्ष हापुराम चौधरी द्वारा संघ के प्रदेश महामंत्री भैरूसिंह राठौड़ को नवगठित सलूंबर जिले का चुनाव संयोजक नियुक्त कर जिला कार्यकारिणी के गठन के आदेश पर राठौड़ ने सर्व सम्मति से सलूंबर जिले की जिला कार्यकारिणी का गठन किया । राठौड़ ने बताया की समस्त कार्यकारिणी सलूंबर जिले के शारीरिक शिक्षकों एवम खिलाड़ियों के हितों के लिए काम करेगी। संघ के मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया के अनुसार नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है सभा अध्यक्ष वासुदेव चौबिसा सरक्षक (दो) हिम्मत सिंह चारण, राजेन्द्र चौबिसा,मार्ग दर्शक विनय जोसफ, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरू सिंह चौहान , उपाध्यक्ष (पांच)नरेश वरनोती, केसर सिंह झलारा, मणी शंकर मीणा,नारायण मेहता, कैलाश छीपा, सचिव कमलेश शर्मा ,कोषाध्यक्ष मनीष पटेल
