सलूंबर,नितेश पटेल । कृष्णा कल्याण संस्थान की संस्थापिका माया बहन सालवी एवं संस्थान के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार गर्ग ने जिला कलेक्ट्री सलूंबर में नवगठित सलूंबर जिले के पहले जिला कलेक्टर प्रताप सिंह का पगड़ी,उपरना एवं मोमेंटो देकर स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर कहीं पर भी संस्थान की आवश्यकता पड़ने पर योगदान देने का आश्वासन दिया ।