राजपूत करणी सेना की न्यायाधिकार महासभा 23 सितम्बर उदयपुर में

सलूंबर,करण सिंह सिसोदिया । श्री राजपूत करणी सेना द्वारा 23 सितम्बर दोपहर 12 बजे गांधी ग्राउंड में न्यायाधिकार महासभा आयोजित होगी। सलूंबर तहसील अध्यक्ष उदय सिंह के नेतृत्व में सामूहिक टीम ने गांव गांव में पोस्टर विमोचन किया गया। प्रमुख मांगो में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने , क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन, टी एस पी क्षेत्र में सामान्य वर्ग को पंचायती राज ने आरक्षण,राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा,आरक्षण में 10 से बढ़ाकर 14 करने,पत्रकार सुरक्षा कानून लागू, आगनवाड़ी महिलाओं के भत्ते को बढ़ाना सहित 17 सूत्रीय मांगो के किए महा रैली निकाली जाएगी। 23 सितम्बर को आहूत न्यायाधिकार महासभा का धारोद, खोड़ाव,बामनिया,रुआव, रंदेला,नोली, अमानिया पड़ला,देवली सहित गांवों में पोस्टर विमोचन किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!