सेमारी : अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा नारेबाजी के साथ सेमारी जीएसएस का गेराव कर सौपा ज्ञापन

सेमारी,जितेंद्र पंचोली ।  नगरपालिका व क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर आज ग्रामीणों ने जीएसएस पर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया,साथ ही ऊर्जा मंत्री के नाम लाइनमैन रमेश मीणा ज्ञापन सौपकर नियमित विधुत सप्लाई के समाधान की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि विधुत संचालित उपकरणों के बंद रहने से इलेक्ट्रिकल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है तो वही मशीनी कारखानों एवम रोजमर्रा के कार्यो में मजदूरी करने वाले लोगो को इसका खामियाजा भरना पड़ रहा है,एवम समस्त ऑनलाइन कार्य भी प्रभावित हो रहे है,ज्ञापन में बताया कि सेमारी नगरपालिका में अलग से बिजली फीडर बनवाने एवम नगर में वर्षो पुरानी बिजली लाइन को दुरस्त करवाने व लाइन में बार बार आने वाले फाल्ट का स्थाई समाधान की मांग की,आसपास क्षेत्र सर्वाधिक किसान होने से 3 फेज व घरेलू बिजली की नियमित सप्लाई की मांग उठाई है,इस दौरान राजेन्द्र कलाल कल्याण सिंह शक्तावत सुरेश सुथार गणेश सुथार नरेंद्र वैष्णव जयराज सिंह नारायणलाल लोहार राजेन्द्र सालवी,प्रकाश लोहार,सहित सेकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!