सराड़ा मे खमेरेश्वर महादेव मन्दिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुआ मंशा व्रत

सराड़ा,नितेश पटेल । सराड़ा मे स्थित खमेरेश्वर महादेव मन्दिर में मंशा व्रत रविवार को श्रद्धा और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शुरू हुआ।इस अवसर पर भोलेनाथ को सुगंधित पुष्पों व बिल पत्रों से श्रृंगार धारण कराया गया।जहां क्षेत्र के आस पास गांव से व्रतधारियों ने कच्ची सूत की अढ़ाई और पुनी धागा अक्षत धूप बत्ती सुपारी नारियल लेकर पूजा अर्चना कर भगवान शिव पार्वती का अभिषेक कर कथा का श्रवण किया।मंशा व्रत को लेकर सुबह से व्रतधारियों की शिव मंदिर में रेलमपेल रहीं।हजारों श्रद्धालु अपनी इच्छाओं के संकल्प को लेकर महादेव के दर आए एवं मनसा व्रत की शुरुआत की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!