सेमारी में मेघ मेहरबान,करीब एक माह बाद हुई बारिश से फसलों को मिला जीवनदान
सेमारी,जितेन्द्र पंचोली । नगर एवम आसपास क्षेत्र में पिछले एक माह से बारिश ना होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी नजर आ रही थी,तो वही आज क्षेत्र एक बार फिर मानसून के बादलाव के चलते बारिश होने से किसानों व क्षेत्रवासियो के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दी,बात दे कि करीब एक माह बाद बारिश की बेरुखी से आमजन व किसान परेशान व दुखी हो रहे थे । लोगो ने बारिश कद लिए तरह तरह के जतन भी किये लेकिन बारिश नही होने से फसले सूखने के कगार पर थी,इसी बीच आज मानसून परिवर्तन होने के साथ साथ सुबह से लेकर शाम तक आसमान में काले घने बादल मंडराए रहे और शाम ढलते तेज गर्जना के साथ करीब आधा घण्टे तक तेज रफ्तार के साथ बारिश हुई जिससे लोगो को उमस व गर्मी से राहत मिली एवम खेतो में सुख रही फसलों को एक बार फिर जीवनदान मिला,बारिश के चलते लोगो मे खुशी दिखाई दी तो वही सिर्फ आधे घण्टे की बारिश ने लोगो को ठंडक का एहसास करा दिया।
