ईण्टाली मे बन्धक बनाये गये चोर को छुडाने गये पुलिस जाप्ते के साथ मारपीट कर सरकारी वाहन तोड राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 28 अभियुक्त गिरफतार

सराडा,नितेश पटेल । ईण्टाली मे बन्धक बनाये गये चोर को छुडाने गये पुलिस जाप्ते के साथ मारपीट कर सरकारी वाहन तोड राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने 28 अभियुक्त को गिरफतार किया। 15 अगस्त को सुबह थाना सेमारी मे सुचना मिली कि ईण्टाली गाँव मे एक संदिग्ध व्यक्ति को बकरी चोर बताकर ग्रामीणों ने रात से बंधक बना रखा है। जिस पर चोकी रठोडा से सउनि जीवतराम मय चौकी टोकर के जाप्ता व पुलिस थाना सेमारी के जाप्ते के गाँव ईण्टाली मे पहुचे जहा पर गाव के सरकारी पंचायत भवन में एक व्यक्ति को पंचायत भवन के अंदर कमरे में बंद कर रखा था जिस पर उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो अपना नाम कमलेश पिता रकिया मीणा निवासी हडमतिया सागडा फला का होना बताया तथा उसने अपने अन्य साथियो के साथ रात को चोरी करने के उदेश्य से गाव इण्टाली पाल मे आना बताया व पकड़ मे आ जाने पर ग्रामीणो द्वारा बन्धक बनाकर मारपीट करना बताया।पुलिस जाप्ते द्वारा मौके पर मौजूद ग्रामीणों से समझाईश कि गई उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस को सुपुर्द करे जिससे पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर सके। जिस पर ग्रामीण आवेश मे आ गये व कहने लगे कि हम इसे पुलिस को सुपुर्द नही करेंगे व इस चोर को यही पर मारेगे।मौके पर मौजूद ग्रामीण उग्र होने लगे थे एवं सम्भावना प्रतित हो रही थी कि ग्रामवासीयो द्वारा उक्त संदिग्ध चोर के साथ कोई बड़ी घटना कारित कर सकते है तथा उसके जान माल का खतरा हो सकता है।जिस पर पुलिस बल ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को बन्धक बनाये गये रूम से सुरक्षित जगह ले जाने की कोशिश कि तो ग्रामीणो ने पुलिस जाप्ते को उस व्यक्ति को ले जाने से रोका व पुलिस जाप्ते व बन्धक बनाये गये व्यक्ति पर लाठी, सरीये,पत्थरो,लातो घुसो से मारपीट की एवं सरकारी मोटरसाईकिल मे भी तोड फोड कि गई।फिर भी पुलिस जाप्ते द्वारा बन्धक बनाये गये व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया।ग्रामीणो द्वारा कि गई मारपीट से पुलिस जवानो व बन्धक बनाये गये व्यक्ति को चोटे आई।उक्त घटना विभिन्न धाराओ मे कारीत होने पर थाना सेमारी में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया ।

प्रकरण कि गभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर सराडा डीवाईएसपी राजेन्द्र सिंह जैन के निकट सुपरविजन मे सेमारी थानाधिकारी गजवीर सिह,सराडा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार,जावर माईन्स थानाधिकारी पवन सिह,परसाद थानाधिकारी मुकेश कुमार की टीम गठित कि जाकर अभियुक्तगणों के विरूद्ध त्वरीत व सख्त कार्यवाही के निदेश दीये गये। जिला स्तर पर गठीत टीमो द्वारा आरोपीगणो की तलाश करने हेतु उनके सम्भावीत ठिकानो पर दबीश दी गई।दौराने दबीश घटना कारित करने वाले आरोपीगणो मे महेन्द्र कुमार पिता कान्तीलाल मीणा,सोमेश्वर पिता कान्तीलाल मीणा,गणेश पिता रामजी मीणा,भरत कुमार पिता हाजाराम मीणा,शान्तीलाल पिता कमजी मीणा, मन्ना पिता दिता मीणा,शंकर पिता ज्ञाना मीणा,नाथु पिता कुबा मीणा,हरिश पिता वजाराम मीणा,देवा पिता गोमना मीणा,मोहनलाल पिता कानजी मीणा,भेरुलाल पिता मंगला मीणा,विनोद पिता भाणाराम मीणा, भिमराज पिता भुराजी मीणा,नारायण पिता कुबा मीणा,देवीलाल पिता कचरा मीणा,धुलेश्वर पिता बुधराम मीणा,यशवन्त पिता प्रेमजी मीणा,अम्रतलाल पिता शंकर मीणा, महेश पिता कमजी मीणा,दिलीप पिता कान्तीलाल मीणा,भगवानलाल पिता अम्रतलाल मीणा,लोकेश पिता सुरेश मीणा,संजय कुमार पिता थावरचंद मीणा व महिला आरोपी शारदा देवी पत्नी कांतिलाल मीणा,लक्ष्मी पत्नी मणीलाल,दुर्गा पत्नी देवीलाल,प्रियंका पुत्री मणीलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया।प्रकरण में अब तक 24 पुरुष व 4 महिला आरोपीयो को गिरफतार किया गया है एवं अन्य अभियुक्तो कि तलाश जारी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!