नवगठित सलूम्बर जिला बनने के बाद जिले के सेमारी में पहला स्वतत्रंता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया
सेमारी (सलूम्बर) : सेमारी नगर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में उपखण्ड स्तरीय 77 वा स्वतंत्रता दिवस उपखण्ड अधिकारी हुकुम कुंवर ने झण्डारोहण कर कार्यक्रमो की शुरुवात की,कार्यक्रमो में स्कूली बच्चो ने पिटी परेड योगाभ्यास सहित कई प्रतिभाएं प्रस्तुत की,
वही मंच पर बच्चो की एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झड़ी लगी रही,जहा दर्शकों ने बच्चो को पारितोषिक देकर भरपूर उत्साहवर्धन किया,कार्यक्रम के दौरान उपखण्ड स्तरीय उल्लेखनीय कार्यो को लेकर 53 लोगो को सम्मानित किया,
नगर के पालिका परिसर में भी पालिका अध्यक्ष शान्ता देवी मीणा के नेतृत्व में झण्डा रोहण कर परिसर में पौधरोपण किया गया,
सेमारी नगरीय क्षेत्र के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चो ने बड़े ही उत्साह के साथ आजादी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया,
कार्यक्रम में सेमारी स्थित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवम नगराध्यक्ष पुलिस प्रशासन,सहित नगर के समस्त प्रमुख गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही,विद्यालय परिसर में इस बार ग्रामीणों की भी उपस्थिति एवं उत्साह जबरदस्त दिखाई दिया।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
