सलूंबर विधायक ने एक ही दिन में किये नौ शिलान्यास

विकास के हर कार्य में तत्पर रहूंगा : विधायक अमृतलाल मीणा

सराडा,नितेश पटेल । भारतीय जनता पार्टी के सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमृतलाल मीणा ने एक साथ नौ शिलान्यास किये । जिसमें प्रथम डाल सामुदायिक भवन का शिलान्यास समारोह में शामिल रहे।इसके तत्पश्चात हिका वाड़ा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह किया,सामुदायिक भवन व कायो का गुड़ा सरणी नदी पर बड़े पुल का लोकार्पण कर विधायक समोडा विश्वास की भागल तक रोड का शिलान्यास किया,इसके बाद धोली मंगरी सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर राजपुरा पहुंचे वहां नौकली से राजपुरा रोड का डामरीकरण शिलान्यास किया,इसके बाद अंतिम नौकली सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया । विधायक के साथ भाजपा के कई कर्मठ नेता मौजूद रहे। जिसमें कैलाश गांधी,पूर्व प्रधान नंद लाल सुथार,भाजपा के प्रतिपक्ष नेता सोहनलाल चौधरी,कचरू लाल पटेल,प्रेमजी पटेल,56 मंडल अध्यक्ष भूरालाल पटेल,जिला परिषद सदस्य दौलत सिंह कलासुआ,भिम सिंह,केसर सिह,धर्मेंद्र मेहता,पर्वत सिंह,दोलत सिंह स्थानीय धौली मंगरी निवासी उप सरपंच राजेंद्र बंजाराआदि के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें स्थानीय सरपंच समोडा रमेश मीणा,अम्लोदा सरपंच भगवती लाल मीणा,वालजी मीणा जनप्रतिनिधि भुरालाल पटेल,देवीलाल पटेल अमरा पटेल,भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना मेहता पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी भी शामिल रहे।भावना मेहता ने कार्यक्रम के हर समारोह में प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी को वोट कर भारतीय पार्टी जनता पार्टी को जीताने का जिक्र किया। मेहता ने समारोह में जय श्री राम नारों से जयकारा लगाते हुए प्रोग्राम को आगे बढ़ाया।इसी तरह विधायक अमृतलाल मीणा ने कांग्रेस सरकार को निशाना बनाते हुए गहलोत की लाल डायरी का जिक्र किया।बताया कि उसमें अरबों का घोटाला है आखिर कांग्रेस सरकार लाल डायरी का उद्बोधन क्यों नहीं कर रही है।इसके बाद भाजपा के प्रतिपक्ष नेता सोहनलाल चौधरी ने कहा गहलोत सरकार ने ओबीसी को पिछड़ेपन को देखते हुए आरक्षण दिया जिससे अपने क्षेत्र के नेता उसके विपरीत विचार दर्शाते हैं जिससे ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र में ओबीसी जनजाति भारी आक्रोश दर्शाते हुए कांग्रेस सरकार पर टिप्पणी की। कार्यक्रम के संचालन का पूर्व उप सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नटवर सिंह चुंडावत ने संचालन किया। जिसमें आसपास के सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।विधायक ने बताया कि हर क्षेत्र में हर गांव में हो सके इतना विकास की में कोशिश करूंगा जरूर काम में कोई देरी हो सकती है लेकिन आपके साथ धोखा नहीं होगा यह हर बार हर जगह लोगों को विश्वास दिलाते हुए और अपनी उनकी समस्या को गहनता से नजर दर्शाते हुए कार्यक्रम में उद्बोधन करते रहे।जिसमें उपप्रधान देवेंद्र सिंह ने विधायक की कार्य की प्रशंसा करते हुए एक बार फिर से विधायक के नेक कार्य को देखते हुए आम जनता से अपील कर भाजपा पार्टी को जिताने का आह्वान किया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!