झल्लारा पुलिस ने तंत्र मंत्र का झांसा देकर 6.91 लाख की ठगी के शातिर तांत्रिक को किया गिरफ्तार

सलुम्बर,नितेश पटेल । जिला पुलिस अधीक्षक सलुम्बर अरशद अली के निर्देशानुसार वृत्ताधिकारी सलुम्बर वृत सलुम्बर डुंगर सिंह के सुपरविजन में पारोडा में हुई ठगी के खुलासे करने के निर्देश प्रदान किये गये थे उक्त दिशा निर्देश की पालना में रामेंग पाटीदार थानाधिकारी झल्लारा द्वारा थाना हाजा पर टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयास से शातिर तांत्रिक आरोपी भेरूसिंह पिता को भीम राजसमंद से डिटेन किया जाकर गिरफतार किया गया।अभियुक्त से अनुसंधान जारी है। प्रार्थी रमेश कुमार पिता हकरा मीणा, उम्र 40 साल निवासी पारोडा पुलिस थाना झल्लारा ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट पेश की की मै विगत 10 वर्षो से मेमनगर अहमदाबाद में पान का गल्ला चलाता हु।फरवरी 2023 मे अहमदाबाद मे एक व्यक्ति के मार्फत मेरा एक बाबा से सम्पर्क हुआ जो तंत्र मंत्र से रुपये बताना है और उस बाबा के मोबाईल नम्बर दिये जिस पर मैने फोन पर बाबा से बातचीत की फिर बाबा जिसने अपना नाम भेरूसिंह बताया,मेरी दुकान पर आया और कहा कि मैं तंत्र मंत्र से रुपये बनाने का काम करता हूं फिर उसने कुछ विडियों मुझे व्हाटसएप पर भेजे और कहा कि तु भी तंत्र मंत्र करवा मै तेरा काम कर दुंगा और फिर उसने मेरी दुकान पर निंबु चढ़ाये और कहा कि 6,00,000/- रुपये मैं नकद लुंगा और 51,000/- रुपये भेंट लुंगा और तेरे को इन पैसो के दो करोड़ रुपये दूंगा।फिर 29-3-2023 को मुझ प्रार्थी ने बाबा के कहे अनुसार मैने मोबाईल नम्बर पर 50,000/- रुपये फोन मे किये तथा दिनांक 29/3/2023 को कथित बाबा ने मुझे उदयपुर बुलाया और वहां उसने पुजा की सामग्री फुल,लोबान,नारियल आदि लिये और हम दोनो शाम को मेरे घर पारोडा आये और फिर सबसे पहले मुझ प्रार्थी से 5,50,000/- रुपये नकद लिये और फिर मुझे व मेरी पत्नि कान्ता को कहा तुम दोनो घर के बाहर बैठ जाओ मै पुजा करता हूँ,मेरी पूजा कोई दुसरा नही देख सकता है।फिर उसने पेटी में साढ़े तीन किलो फुल रखे और उस पर पुजा की सामग्री रखी और थोडे रुपये पेटी के अन्दर रखे फिर पेटी में घुल अगरबत्ती कर ताला लगा दिया और कहा कि 3 महिने बाद खोलना तो तुम्हे दो करोड रुपये मिलेंगे पेटी में आकर मेरे हाथ से खोलुंगा तथा उसके बाद 20,000/- रुपये और बाबा ने किसी दुकानदार के खाते में करवाये और 3 महिने बाद उक्त बाबा पुनः मेरे घर पारोड़ा आया और उसने पेटी खोली तो पेटी में कुछ भी नहीं निकला, पेटी में पूजन सामग्री पडी थी जो गल गई थी वो सब फिंकवा दी और उसने कहा कि तुमने पेटी खोल दी इसलिये 6 लाख रुपये दो करोड रुपये नही बने इसमे मेरी गलती नही है,फिर वो मेरे घर से चुपचाप चला गया उसके बाद उक्त बाबा मेरा फोन नही उठा रहा है।
उक्त बाबा ने मुझ गरीब भोले भाले व्यक्ति को पैसो का लालच दिखाकर कुल 6.91,000/- रुपये नकद व फोन पे व गुगल-पे के जरिये मुझसे ऐंठ लिये व मेरे साथ धोखाधडी कारित की।

घटना विवरण:- शातिर अभियुक्त तांत्रिक भेरूसिंह ने प्रार्थी रमेश से अहमदाबाद में सम्पर्क किया तथा प्रार्थी रमेश को तंत्र मंत्र द्वारा 6 लाख रुपयो को 2 करोड़ रुपये में बदलने का प्रलोभन दिया जिसपर प्रार्थी भेरूसिंह को अपने घर लेकर गया तथा कुल 6 लाख रुपये दिये व 6 लाख रुपयो को अभियुक्त भेरूसिंह द्वारा प्रार्थी के घर के अन्दर अकेले मे पेटी में नहीं रख कर अपने बैग में रखे तथा पेटी के अन्दर फुल एवं अगरबत्ती रखी तथा अभियुक्त भेरूसिंह ने कहा कि उक्त पेटी को कोई नही छुएगा एवं नहीं उक्त बात किसी को बतानी है उक्त पेटी को तीन महिने के बाद मे खोलना है तथा पेटी मे से 2 करोड रुपये निकलेंगे। बाद मे अभियुक्त भेरूसिंह द्वारा तीन महिने बाद प्रार्थी के घर आकर प्रार्थी के सामने पेटी खोली तो पेटी मे रखे फुल गल गये तथा अभियुक्त भेरूसिंह ने बताया कि मेरे द्वारा बताये नियम को तोडा इस कारण पेटी में राख निकली उक्त प्रकार से अभियुक्त भेरूसिंह द्वारा तंत्र मंत्र का झांसा देकर प्रार्थी रमेश के साथ कुल 6 लाख 91 हजार रुपये की ठगी की।अभियुक्त भेरूसिंह ने पुलिस पुछताछ पर बताया कि वह कोई तंत्र मंत्र नही जानता है तथा पैसो के लिये ठगी की है। अभियुक्त मेरुसिंह पिता धन्ना सिंह जाति रावत राजपुत उम्र 50 साल निवासी रामपुरा खोडमाल जिला ब्यावर राज. को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम मे किशोर सिंह सउनि,प्रवीण सिंह कानि.,धमेन्द्र सिंह कानि,भरतराज सिंह कानि थाना झल्लारा एवं लोकेश रायकवाल कानि. साईबर सैल उदयपुर रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!