कोशीथल में परेशान हो रहे हैं तो केवल आमजन व प्रतिदिन विद्यालय आने जाने वाले नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं व राहगीर

विनोद कुमार रैगर

कोशीथल (भीलवाड़ा) बस स्टैंड कोशीथल से गुजर रहा स्टेट हाईवे-76 छोटे एनीकट के रूप में नजर आ रहा है। इस पानी भरे बड़े गड्ढे में दुपहिया, चौपहिया वाहन चालक भ्रमित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वर्षा काल में ही नहीं अन्य दिनों में भी यहां पानी भरा रहता है जिससे इस मार्ग से पैदल निकलने वाला राहगीर कीचड़ से भर जाता है। इस मार्ग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल तथा कई निजी विद्यालयों में पहुंचने वाले छात्र-छात्राएं गुजरते हैं लेकिन उन्हें कीचड़ से भरकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। पिछले 2 वर्ष से यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है लेकिन किसी का भी ध्यान आमजन की समस्या की ओर नहीं जा रहा है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र भी इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। कोशीथल ग्रामवासियों ने बताया कि राहत शिविर सहित राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर की जाने वाली जनसुनवाई में भी इस सड़क मार्ग को लेकर उच्चाधिकारियों को एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था लेकिन उन्होंने आमजन की इस समस्या के प्रति किसी प्रकार की सजगता नहीं दिखाई। आज आमजन परेशान है लेकिन नन्हे-मुन्ने सहित किसी की भी पीड़ा दूर करने के लिए ना कोई अधिकारी आगे आ रहे हैं ना कोई जनप्रतिनिधि, परेशान हो रहे हैं तो केवल आमजन व विद्यालय जानेवाले नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!