छात्र स्वयंसेवकों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में गाजर घास उन्मूलन का अभियान प्रारंभ

भीलवाड़ा,विनोद कुमार रेगर गाजर घास पर्यावरण एवं सेहत के लिए बहुत हानिकारक है इसका उन्मूलन बहुत आवश्यक है। उक्त विचार पीपुल फॉर एनिमल्स के ब्लॉक संयोजक रमेशचंद्र वैष्णव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल परिसर में गाजर घास उन्मूलन के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों के समक्ष व्यक्त किए। वैष्णव ने कहा कि आने वाले समय में गाजर घास तेजी से विस्तार लेगी अतः इन दिनों गाजर घास का उन्मूलन नहीं किया तो बाद में आमजन सहित छात्रों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए नुकसानदेह सिद्ध होगी। उन्मूलन के दौरान उप प्रधानाचार्य भेरूलाल बलाई, प्राध्यापक सत्यनारायण गुर्जर, जसवंत सिंह चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण सिंह शेखावत, विद्यालय सहायक जगदीशचंद्र जाट, दिनेश दाधीच, जमादार लक्ष्मीलाल वर्मा, पुष्कर लोहार, महेंद्र गवारिया, भावेश रेगर, कन्हैयालाल तेली, नरेंद्र अठवाल, तरुण टेलर, सुनील कीर, श्रवण पुरी सहित कई स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर गाजर घास उन्मूलन में सहयोग प्रदान किया स्वयंसेवकों के माध्यम से आने वाले समय में विद्यालय परिसर सहित अन्य क्षेत्रों को हरा-भरा किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!