डॉक्टर एवं स्टोर इंचार्ज के बीच हुई कहासुनी नर्सिंग एसोसिएशन ने किया कार्य बहिष्कार
सागवाड़ा,प्रवीण कुमार कोठारी । डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा में डॉक्टर हितेश डामोर एवं स्टोर इंचार्ज योगेंद्र सिंह राणावत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। स्टोर इंचार्ज योगेंद्र सिंह रावत के अनुसार डॉ हितेश डामोर आज सुबह स्टोर के अंदर आए और उनकी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई गुस्से में आकर डॉक्टर हितेश डामोर ने टेबल पर पड़े कंप्यूटर के सिपियु को उठाकर पटक दिया और हाथापाई पर उतर आए । इस घटना के बाद समस्त नर्सिंग एसोसिएशन ने कार्य का बहिष्कार करते हुए अस्पताल के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी क्या है । कार्य बहिष्कार की वजह से अस्पताल में आए मरीजों को काफी परेशानी हुई इस संबंध में डॉ हितेश डामोर से जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने किसी भी बात को कहने से इनकार कर दिया। करीब 2 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद डॉक्टर हितेश डामोर अस्पताल के गेट पर आए और उन्होंने पूरे स्टाफ के सामने इस घटना को लेकर हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि यह उनकी गलती थी दोबारा इस तरह की गलती नहीं होगी। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने पुन: अपना कार्य प्रारंभ किया
