सात दिन पूर्व गायब बेटी घर से आधा किमी दूर जंगलों में पेड़ से लटकी मिली
परिजनों ने गुमशुदगी का दर्ज करवाया था मामला निठाऊआ थाना क्षेत्र की घटना
आसपुर,प्रवीण कुमार कोठारी । निठाऊआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक लड़की जंगलों में सागवान के पेड़ से लटकी होने को लेकर हड़कंप मच गया। इधर परिजनों ने इस लड़की को लेकर गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज करवाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोसी निवासी आशा (18)पुत्री शंकर मीणा जो 1अप्रैल को अपने घर में पिता से बहस होने से नाराज होकर घर से गायब हो गई थी।
परिजनों ने अपने रिश्तेदारों सहित कई जगह खोजबीन की लेकिन कही नही मिली । जिसे लेकर पिता ने 3 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।लेकिन आज सवेरे करीब 9 बजे बकरी चराने वाले लोगो ने कनोड़ीया के जंगलों में सागवान के पेड़ से एक शव को लटके देखा। जिस पर पुलिस को सूचना दी। जिस पर थानाधिकारी भीमजी गरासिया सहित जाप्ता मौके पर पहुंचा । शव को नीचे उतारा और पहचान करने पर आशा पुत्री शंकर के रूप में हुई । परिजनों को मौके पर बुलाया ।और पीएम के लिए आसपुर के सामुदायिक केंद्र लाया गया ।जहा पर पीएम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। आठवी पढ़ी थी आशा ,सबसे बड़ी भी _मृतक आशा ने आठवी तक पढ़ाई कर घर का काम काज संभालती थी। मृतक आशा के दो बहन व दो भाई है । कृष्णा 9 वर्ष, रविना 7 वर्ष, रिंकु 5 वर्ष,विक्रम 3 वर्ष का है ।
