बागेश्वरी धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ गांधी ग्राउंड में भड़काऊ भाषण देने पर हाथीपोल थाना में मुकदमा दर्ज़

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर उदयपुर में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, एक दिन पहले हुई धर्मसभा में दिए बयान को लेकर उदयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है।धर्मसभा में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ी संख्या में बैठे लोगों को आह्वान करते हुए कहा था कि राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ किले में जो 100 हरे झंडे लगे हैं। वहां भगवा झंडा लगवाओ । पुलिस ने इस बयान को धार्मिक हिंसा भड़काने वाला बयान माना है। जिसे लेकर शहर के हाथीपोल थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि बयान को भड़काऊ और विवादित मानते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें, उदयपुर शहर के गांधी ग्राउंड में गुरुवार को धर्मसभा का आयोजन हुआ था। जानकारी के अनुसार राजसमन्द में भी मामला दर्ज़ किया गया है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!