प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बेहतर कार्य करने पर किया सम्मानित

ज़िला संवाददाता धर्मेश सोमपुरा

बांसवाड़ा । जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत श्रेष्ठ काम करने वाले चिकित्सा संस्थानों को आज शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में सर्वाधिक पंजीयन वाले संस्थानों को प्रणाम पत्र और ट्रॉफी देकर नवाजा गया।

जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा ने इस दौरान सभी को बधाई दी। उन्होंने इसी प्रकार ऊर्जा के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पंजीयन वाली महिलाओं का प्रसव तक फॉलोअप लेने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने कहा कि एएनसी से प्रसव तक महिला का निरंतर फॉलोअप करने वाली आशाओं को 800 रुपए तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह आशा सॉफ्ट के माध्यम से दिया जाएगा।

सम्मानित हुहे संस्थान
सीएचसी तलवाड़ा, छोटी सरवन, सज्जनगढ़, पीएचसी खमेरा, डुंगरिया, देवदा, सीएचसी गनोड़ा, छोटी सरवा, घाटोल, पीएचसी भुगड़ा, सेनावासा, सल्लोपाट और अर्बन से खादू कॉलोनी पीएचसी को सम्मानित किया गया!

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!