बांसवाड़ा जिले मे महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र आज एक दिवसीय यात्रा पर बांसवाड़ा आएंगे
गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे
बांसवाड़ा से धर्मेश सोमपुरा की रिपोर्ट
जिला कलक्टर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल महोदय प्रातः 11.05 बजे उदयपुर से हेलीकोप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11.35 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी पर आएंगे तथा 11.40 बजे सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर 11.50 बजे लोधा स्थित रॉयल केसरी ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे दीक्षान्त कार्यक्रम में भाग लेंगे! कार्यक्रम के पश्चात महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र दोपहर 2.15 बजे रॉयल केसरी ओडिटोरियम से रवाना होकर 2.25 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी पर आएंगे तथा 2.30 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
जिला कलक्टर ने महामहिम राज्यपाल महोदय की बांसवाड़ा यात्रा के दौरान ऐड प्लस रिपीट जेड प्लस केटेगरी की सुरक्षा प्राप्त होने से तथा यात्रा में प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा संबंधी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने जिला पुलिस अधीक्षक सहित समस्त संबंधित विभागाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से किये जाने वाले कार्यों के दायित्व सौपे हैं।
