वल्लभनगर : 25 दिसम्बर को भटेवर में होगी भाजपा की विशाल जन आक्रोश महासभा

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सांसद सीपी जोशी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता लेंगे भाग

वल्लभनगर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में जनाक्रोश यात्रा के तत्वधान में 25 दिसंबर को भटेवर में होने वाली विशाल महासभा को लेकर भटेवर स्थित अमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है संगठन कब कौनसी जिम्मेदारी सौंपदे यह तय नहीं है लेकिन हर जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए, महासभा की तैयारियों के मद्देनजर कई सुझाव भी प्रदान किए, बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन करना होगा यदि कोई खानापूर्ति करने का प्रयास करता है तो वहां संगठन की नजर सदैव हर उस पदाधिकारी व कार्यकर्ता पर है जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बैठक के दौरान भाजपा देहात महामंत्री दीपक शर्मा ने आयोजित होने वाली सभा की संपूर्ण रूपरेखा विस्तार से बताई एवं कार्यकर्ताओं को इस बैठक को लेकर अन्य जानकारियां प्रदान की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी एवं जन आक्रोश यात्रा संयोजक हिम्मत सिंह झाला ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी को संभालने का आग्रह करते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति विशेष की जिम्मेदारी नहीं है हमें वल्लभनगर में हर हाल में संगठन को मजबूत करना होगा, झाला ने आयोजित होने वाली महासभा की जिम्मेदारीयां सौंपते हुए कहा कि जनाक्रोश यात्रा से हर एक कार्यकर्ता में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और यही ऊर्जा 2023 में इस वल्लभनगर में भाजपा का परचम लहराने का काम करेगी। भटेवर पुराना बस स्टैंड कालाजी बावजी मंदिर के पास 25 दिसंबर दोपहर 12:15 से शुरू होने वाली विशाल महासभा में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
आयोजित इस तैयारी बैठक के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य धनराज अहिर, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट, वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, वल्लभ नगर मंडल अध्यक्ष रूप गिरी गोस्वामी, भिंडर मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, केरेश्वर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जाट, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, कुराबड मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राव, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, कुराबड़ प्रधान कृष्णा मीणा, वल्लभनगर उप प्रधान रोशन मेहता, जनाक्रोश यात्रा मीडिया प्रभारी व पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास बांसड़ा, महिला मोर्चा जिला आईटी संयोजक कविता मेनारिया, ममता चौबीसा, पुष्पा चौबीसा, भटेवर सरपंच हेमंत अहिर, वरिष्ठ पदाधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, महावीर वया, भिंडर पार्षद चमन सोनी, सुरेश कंटालिया, पूर्व सरपंच भगवती लाल मेनारिया खरसाण, भाजयुमो मेनार मंडल अध्यक्ष संजय मेनारिया, हीरालाल पंड्या, रजनीश सुथार सहित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी पंचायत समिति सदस्य, मोर्चों के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन भाजपा प्रबुद्धजन जिला सहसंयोजक दिनेश जोशी कानोड़ द्वारा किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!