पूर्व प्रधान प्रतिनिधि चावड़ा का जन्मदिन वल्लभनगर विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया
भींडर । भींडर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व पंचायत समिति सदस्य कुबेर सिंह चावड़ा का 49 वा जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। बुधवार को भींडर स्थित प्रधान कॉन्प्लेक्स में सुबह 11 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक आमजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चावड़ा से मिलकर मोठड़ा,उपरना व गुलदस्ता देकर स्वागत अभिनंदन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की। इस मौके पर युवाओं की ओर से चावड़ा का बड़ा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। देर रात्रि तक वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वही पूरे दिन सोशल मीडिया पर भी चावड़ा के जन्मदिन पर बधाइयों का दौर जारी रहा।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी चावड़ा को फोन पर भी जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
