रत्नागिरी तीर्थ पर पंचाहिंका महोत्सव में अज्ञात बदमाशों ने पत्थर फेंकने की घटना को लेकर तहसीलदार उज्जवल जैन पहुंचे मौके पर
बनकोड़ा रत्नागिरी तीर्थ अज्ञात बदमाशों ने शिलाओं पर पत्थर फेंके और शिलाओं को तोड कर फेंक दिया जैन समाज ने आक्रोश
बनकोड़ा,प्रवीण कुमार कोठारी । बनकोड़ा के रत्नागिरी तीर्थ पर जीणोद्धार के अन्तर्गत नौ टुक की पाँच शिलाओं पर बुधवार देर रात तोड़फोड़ की गई। श्रद्धालु रात्रि में धार्मिक कार्य में व्यस्त थे तभी पहाड़ी की चोटी से पत्थर फेंके गए।और शिलाओं को तोड दिया व पत्थर फेंके जाने की बात पता चलने पर श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। आदि पुण्यविमल जैन तीर्थ संस्थान के कोषाध्यक्ष जयेश एवं सदस्य प्राणजीवन भुपतावत ने बताया प्रद्युम्नविमल सुरीश्वर महाराज विमल गच्छाधिपति आचार्या की निश्रा में जीणोद्धार कार्य के अन्तर्गत नौ टुक की शिला पूजन 18 जनवरी 2019 को की गई थी कार्तिक पूर्णिमा से गुरूदेव पुण्यलिमल महाराज के स्वर्गारोहण के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पंचान्हिका महोत्सव आयोजित किया जा रहा था इसी बीच रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने पत्थर फेंकने की घटना के बाद जैन स्समाज के लोगों में आक्रोश व्यक्त किया व असामाजिक तत्वों को ढूंढ़ने की कोशिश की पर कोई नही मिला जो नौं टुक की नौ शिलाओं का पूजन किया गया था जिसमें से पाँच में तोड़-फोड़ की गई थी। शिला पूजन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा चांदी के सिक्के व अन्य चांदी की वस्तुएं अंदर रखी गई थी जो गायब थी। इस घटना को लेकर आसपुर तहसीलदार उज्जवल जैन व आसपुर जैन संध व बनकोडा संध इस घटना की जानकारी दी इस घटना को लेकर तहसीलदार मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया और दोवड़ा थाना अधिकारी कमलेश चौधरी को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने व जांच के आदेश दिया ।
