आसपुर नगरपालिका पुनः पंचायत, स्वायत्त शासन विभाग ने नगरपालिका बनाने का आदेश वापस लिया
डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । स्वायत्त शासन विभाग ने आसपुर में नगर पालिका बनाने का आदेश वापस ले लिया है। अब यहां पर पंचायतीराज विभाग की संस्थाएं ही यथावत रहेगी। पूर्व में 6 अक्टूबर 2023 में पूर्व कांग्रेस सरकार के समय आसपुर को नगर पालिका बनाने की घोषणा की गई थी। निर्वाचित सरपंच, उप सरपंच को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पंचों को नगर पालिका में वार्ड सदस्य समझा जाने के आदेश दिए थे ।

