वृद्धावस्था पेंशन लेने गए बुजुर्ग पानी में डूबने से मौत, पानी के तेज बहाव में बहे

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । पानरवा थाना क्षेत्र के मांडवा सड़क मार्ग पर पानी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बारिश के मौसम में सड़क पर तेज बहाव से पानी बह रहा था। तब सड़क पार करते समय बुजुर्ग का बैलेंस बिगड़ गया और पानी में बह गया। शव शुक्रवार सुबह मिला। घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस के अनुसार- बुजुर्ग की पहचान पानरवा केवड़ी निवासी रूपा गरासिया (70) के रूप में हुई है। बुजुर्ग सड़क पार करते हुए बैंक से वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए गए थे। वापस लौटते वक्त मार्ग पर पानी का बहाव ज्यादा तेज हो गया। उन्होंने सड़क पार करने की कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गए। बुजुर्ग के देर शाम तक घर नहीं आने पर परिवार को चिंता सताने लगी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बुजुर्ग की तलाश में जुट गई। तलाश के दौरान शुक्रवार सुबह बुजुर्ग का शव गणेशघाटी पूल के किनारे मिला।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!