बांसवाडा : पेट्रोल भराने जा रहा बाइक सवार युवक तेज़ रफ़्तार रोडवेज की चपेट में आया, मौत

बांसवाड़ा-जयपुर हाइवे (NH 56) पर घाटोल कस्बे में बीती शाम रोडवेज बस की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद रोडवेज ड्राइवर मौके से भाग गया।

हादसा तब हुआ जब युवक बाइक लेकर पंप पर पेट्रोल भराने जा रहा था। तभी सामने से आती रोडवेज ने उसे चपेट में लिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। आज शव का पोस्टमार्टम होगा। मामला घाटोल थाने का है। पुलिस ने बताया कि कानजी का गढ़ा निवासी दिनेश (35) पुत्र रंगजी निनामा बाइक लेकर पेट्रोल भराने जा रहा था।

तभी बांसवाड़ा से प्रतापगढ़ की ओर जा रही रोडवेज वहां से गुजरी। अनियंत्रित बस ने बाइक चालक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस में बैठी सवारियां घबरा गई। हालांकि, सूचना पर पुलिस ने तुरंत ही बाइक और रोडवेज जब्त की। वहीं शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया। पुलिस ने बताया कि दिनेश मूल तौर पर किसान था, जो गन्ने की खेती के साथ ज्यूस बेचकर परिवार पालता था। उसके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र अभी चार और दो साल की है। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। पीछे से परिवार में शोक की लहर है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!