चिकित्सक के स्थानांतरण रोकने की मांग को लेकर ग्रामीण हुए लामबंद, बनकोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य का मामला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
पूंजपुर । आसपुर ब्लॉक के बनकोड़ा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जगदीश प्रसाद शर्मा का स्थानांतरण चिखली ब्लॉक के पीएचसी कोचरी में हो जाने से बनकोड़ा सहित आसपास के गांवो के लोगो ने रोष जताते हुए चिकित्सक का स्थानांतरण निरस्त करवाने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया को ज्ञापन सौपकर मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि कोरोना काल के समय जब लोगो की हालत खराब थी ऐसे समय मे डॉ शर्मा ने धरती के भगवान के रूप में कार्य करते हुए आमजन का इलाज कर जान बचाई। इसके साथ ही प्रतिदिन हर समय मरीजों के इलाज के लिए तैयार रहने वाले चिकित्सक की सेवा से आमजन खुश है। इनके स्थानांतरण से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इनका स्थानांतरण स्थगित की मांग पर जिलाध्यक्ष खोड़निया ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही चिकित्सा मंत्री से बात कर स्थानांतरण स्थगित करवाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिला मंत्री गजेंद्र मालवी,लाखनसिंह चौहान, सेवादल सचिव दीपक जैन, मनीष कोठारी, खलिल सरपंच मुकेश मीणा, मोवाई पूर्व सरपंच राकेश मीणा, बड़लिया सरपंच कल्पेश रोत, गजराजसिंह, लक्ष्मणसिंह, उमेश सोनी, रामकिशोर सुथार, राजसिंह सिसोदिया, डूंगर पटेल, भंवरलाल रेबारी, नाथू पटेल, जगदीश खटीक सहित बड़लिया, बनकोड़ा, लोकिया बनकोड़ा, मोवाई, गडा कुम्हारिया, गढ़ी नवलसिंह, खलिल, ढूंढा आदि गांवो से सर्व समाज के लोग मौजूद थे।
इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी
