डुंगरपुर जिले के नव पद स्थापित कलेक्टर इंद्रजीत यादव आसपुर पहुंचे
आसपुर । डुंगरपुर जिले के नव पद स्थापित कलेक्टर इंद्रजीत यादव आसपुर पहुंचे । जहा पंचायती समिति परिसर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में सभी प्रशानिक व पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र के बारे में जाना साथ ही वर्तमान में उदयपुर में हुए हत्याकांड के बाद क्षेत्र में माहोल शांति पूर्व बनाए रखे जाने पर सरहना की| वही आगामी त्योहारों को देखते क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखे जाने कों लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए | जिला कलेक्टर यादव ने बताया की क्षेत्र में माकूल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही अफवाह फैलाने अथवा क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने जेसी पोस्ट करने वालो के खिलाफ कार्यवाही किए जाने निर्देश दिए| वही ग्रुप एडमिन को असमाजिक पोस्ट डालने वाले पर ध्यान देने के लिए पाबंद किए जाने की बात कही| आगामी त्योहार ईद पर होने वाले बलिदान को खुले में ना करने के लिए पाबंद किए जाने के निर्देश दिए । वही वर्तमान स्थति को देखते हुए मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था बधाई जाने के निर्देश दिए । वही बिना अनुमति लाउडस्पीकर चलाने,मंदिर अथवा मस्जिद जेसे किसी भी धार्मिक स्थल के बाहर नारे बाजी ना करने दिए जाने की बात कही । बिना अनुमति बड़े आयोजनों रेली इत्यादि करने वाले आयोजको को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किए जाने के निर्देश दिए । साथ विकास अधिकारी को क्षेत्र में सफाई रखे जाने के निर्देश दिए । ज़िले के एडीएम हेमेंद्र नागर, आसपुर एसडीएम दिव्य राज सिंह चुंडावत तहसीलदार उज्जवल जैन विकास अधिकारी लाल सिंह राणा उप अधीक्षक नोपाराम भाखर थाना अधिकारी सवाई सिंह सोढ़ा , सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।
इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी
