दिन दहाड़े शिक्षक की बाइक से 1 लाख 80 हजार रूपये की चोरी की वारदात का खुलासा , आसपुर पुलिस की कार्यवाही
आसपुर । पुलिस थाना आसपुर ने गुरुवार को 10दिन पूर्व 27 जून को दिन दहाड़े एक शिक्षक की बाइक से 1लाख 80हजार चोरी की वारदात का किया खुलासा| तीन अपराधी व एक बाल अपचारी सहित एक कार को किया जब्त | सीआई सवाई सिंह सोढ़ा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की 10 दिन पूर्व 27 जून को भोड़न की वेला में बतौर कार्यरत शिक्षक तोलसिंह मीना ने पुलिस थाना आसपुर में रिपोर्ट देकर बताया था कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा आसपुर से लोन से प्राप्त 1लाख 80हजार की राशि अपनी बाइक की डिक्की में रख कर घर के लिए जा रहा था जिस दौरान उसने थाने से करीबन 100मीटर की दूरी पर स्तिथ बालाजी नाश्ता सेंटर पर चाय पानी के लिए रुका जहा नाश्ता कर वह पानी पीने गया जिस दौरान अज्ञात युवकों ने बाइक की डिक्की को तोड़कर बाइक में पड़े 1लाख 80हजार रुपए पार कर लिए | वही रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए आसपुर पुलिस ने नाकाबंदी तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की | काफी जांच के बावजूद चोरों की जानकारी नहीं मिलने पर आसपुर पुलिस की दो टीमें गठित की गई| वही मुखबिरो तथा जिला स्तरीय साइबर टीम के सहयोग से मुलजिम गुजरात तथा मध्यप्रदेश के होने की जानकारी मिली| वही फतेहगढ़ी सीसीटीवी जांच में हुंडई वरना एमएच 03 एआर 5201 कार के द्वारा भागने की जानकारी प्राप्त हुई| जहा पुलिस ने गुजरात तथा मध्यप्रदेश में दबिश दी| जिस दौरान मध्यप्रदेश के राजगढ़ से तीन अपराधी नीरज पिता नाथु सिंह सांची,अंकुश पिता राजकुमार सांची,अरुण पिता ,,, सांची सहित इनके रिश्तेदार के एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया| चोरी की राशि की वसुलायत के लिए अनुसंधान जारी है वही अन्य जानकारी के रिमांड ली जाएगी|
इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी
