महिलाओं से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाना मुख्य प्राथमिकता : एसपी डोगरा

बीट प्रभारियों व अधिकारियों से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आसपुर , प्रवीण कुमार कोठारी । एसपी राशि डोगरा ने बुधवार को जिले में ज्वाइनिंग के बाद आसपुर,साबला व निठाऊआ पुलिस थाने का पहली बार दौरा किया । एसपी ने साबला थाने पहुचने से पूर्व बेणेश्वर धाम के दर्शन किए । आसपुर थाने में डिप्टी नोपाराम भाकर व सीआई सवाई सिंह सोढा से क्षेत्र की जानकारी ली। एसपी ने क्राइम पेट्रोल और पेंडिंग मुकदमों की जानकारी ली । साथ ही अनुसंधान कक्ष ,रिकॉर्ड रूम, माल खाना, कंप्यूटर रूम समेत थाने की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसपी डोगरा ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को चुस्त-दुरुस्त रहने और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राथमिकता रहेगी की कमजोर और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाया जाय। वही एसपी राशि डोगरा के आसपुर पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों से औपचारिक परिचय लिया। बीट प्रभारियों को अधिकारियों से क्षेत्र के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शाल ओढ़ाकर किया स्वागत _एसपी राशि डोगरा के पहली बार आसपुर आने पर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा शाल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया ।वही थाना परिसर में एसपी ने आसपुर व निठाऊआ थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
यह रहे उपस्थित _साबला थाना अधिकारी रिजवान खान ,निठाउआ थानाधकारी हेमंत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह खरोडिया ,ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल मेहता, सुभाष उपाध्याय सहित , लक्षण बंजारा, मणीलाल जोशी, दिग्पाल सिंह, नानुराम कलाल, देवेन्द्र सिंह, हेमेंद्र सिंह, विनोद मालवी,राजु भाई ठाकुर,दिपक मीणा, ईश्वर सिंह, धुलजी कलाल, माधवसिंह, शिवसिंह कई संगठनों के पधाधिकारी उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!