राष्ट्रीय टाइगर कार्यशाला में विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव ने राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया
ऋषभदेव । राष्ट्रीय टाइगर कार्यशाला में विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी स्नेहा कलाल एवं कृति सुलोदिया राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव के प्रिंसिपल डीके गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल टाइगर यूथ सम्मिट 2022 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जूम पर आयोजित कार्यक्रम में नेशनल टाइगर टॉक पर स्थानीय विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी कृति सुलोदिया एवं स्नेहा कलाल ने राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। डब्लू डब्लू डब्लू इंडिया युथ टाइगर कंजर्वेशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें इन दोनों विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों के 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के टाइगर एक्सपर्ट प्रणव चंचानी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था प्रधान ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अरुण सोनी को बधाई एवं धन्यवाद दिया।
